अब 25 दिन में दो गुना हो रहे हैं एक्टिव मरीज, 40 प्रतिशत हैं एक्टिव मरीज, जानें राज्यवार आंकड़े
सुमन कुमार
देश में सोमवार से मंगलवार के बीच कोरोना के नए मरीजों की संख्या 15 हजार के करीब बनी हुई है। हालांकि इस दौरान ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में कोरोना के कुल मरीजों में से साढ़े 56 प्रतिशत के करीब अब ठीक हो चुके हैं जबकि 40 प्रतिशत अभी एक्टिव कोरोना मरीज हैं। ये प्रतिशत दैनिक आधार पर कम होती जा रही है। यदि हम देश में कोरोना के मरीजों के दोगुना होने की रफ्तार देखें तो पाएंगे कि ये अब 19 दिन हो गई है। इसी प्रकार एक्टिव मरीजों के दोगुना होने की रफ्तार बढ़कर 25 दिन हो गई है।
देश में क्या है मरीजों की स्थिति
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार की सुबह तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 178014 है। अभी तक 248189 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में ठीक होने वालों का आंकड़ा 56 प्रतिशत से ऊपर (56.37) तक पहुंच गया है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 41 प्रतिशत से नीचे (40.43) आ गई है। पिछले 12 दिनों से लगातार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या ठीक होने वाले मरीजों के मुकाबले कम होती जा रही है और आज ये फासला बढ़कर 16 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 14011 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में लगभग 3.2 प्रतिशत को बचाया नहीं जा सका है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्फर्म 440215 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: DRDO ने तैयार की कोराना की दवा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी में होगा क्लीनिकल ट्रायल
आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14933 नए मामले सामने आए हैं और 312 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 10994 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। सोमवार की सुबह तक देश में 14821 नए मरीज आए थे।
देश में कितने टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक लाख 87 हजार 223 टेस्ट हुए हैं जो कि एक दिन पहले के आंकड़े से करीब 44 हजार अधिक हैं। सोमवार की सुबह तक देश में कुल 69 लाख 50 हजार 493 कोरोना टेस्ट हुए थे और मंगलवार की सुबह तक ये आंकड़ा 71 लाख 37 हजार 716 पर पहुंच गया।
दुनिया के मुकाबले क्यों बेहतर स्थिति में है भारत?
मंगलवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के 92 लाख 67 हजार 025 मरीज थे जिसमें से 49 लाख 92 हजार 150 मरीज ठीक हो चुके थे और 4 लाख 76 हजार 370 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके थे। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या देखें तो ये करीब 53.87 प्रतिशत है। यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 5.14 प्रतिशत है और भारत में ये औसत 3.2 प्रतिशत है। यानी इस मामले में भी भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।
पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर
किस राज्य में कितनी मौतें
मंगलवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 312 मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र में 113, दिल्ली में 58, तमिलनाडु में 37, गुजरात में 21, उत्तर प्रदेश में 19, बंगाल में 14, हरियाणा में 9, राजस्थान, तेलंगाना में 7-7, मध्य प्रदेश में 6, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में 5-5, जम्मू-कश्मीर में 3, बिहार, पंजाब में 2-2, और उत्तराखंड, गोवा, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में 1-1 मौतें हुई हैं।
राज्यों में नए मरीजों की क्या है स्थिति
देश में सोमवार से मंगलवार के बीच कोरोना के 14933 नए मरीज सामने आए हैं। इसमें से 10212 केस देश के सिर्फ चार राज्यों में सिमटे हुए हैं। महाराष्ट्र में 3721, दिल्ली में 2909, तमिलनाडु में 2710 और तेलंगाना में 872 नए मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा अन्य ऐसे राज्य जहां 24 घंटे में 300 से अधिक मरीज आए हैं उनमें से उत्तर प्रदेश में 591, गुजरात में 565, पश्चिम बंगाल में 413, हरियाणा में 390, आंध्र प्रदेश में 373 और राजस्थान में 302 नए मरीज आए हैं।
इसे भी पढ़ें-
नाक में पहुंचकर कोरोना चार दिन में 1 करोड़ से ज्यादा प्रतियां बना लेता है: नए शोध में दावा
राज्य |
एक्टिव केसेज |
ठीक हो चुके |
मौतें |
कुल मामले |
आंध्र प्रदेश |
4766 |
4495 |
111 |
9372 |
अंडमान एंड निकोबार आइलैंड |
11 |
37 |
0 |
48 |
अरुणाचल प्रदेश |
118 |
21 |
0 |
139 |
असम |
2056 |
3521 |
9 |
5586 |
बिहार |
1989 |
5781 |
55 |
7825 |
चंडीगढ़ |
83 |
322 |
6 |
411 |
छत्तीसगढ़ |
778 |
1513 |
12 |
2303 |
दादर नगर हवेली और दमन & दिउ |
64 |
27 |
0 |
91 |
दिल्ली |
23820 |
36602 |
2233 |
62655 |
गोवा |
711 |
152 |
0 |
864 |
गुजरात |
6232 |
19909 |
1684 |
27825 |
हरियाणा |
4940 |
5916 |
169 |
11025 |
हिमाचल प्रदेश |
282 |
437 |
8 |
727 |
जम्मू एंड कश्मीर |
2472 |
3521 |
85 |
6088 |
झारखंड |
657 |
1469 |
11 |
2137 |
कर्नाटक |
3527 |
5730 |
142 |
9399 |
केरल |
1540 |
1749 |
21 |
3310 |
लद्दाख |
710 |
136 |
1 |
847 |
मध्य प्रदेश |
2342 |
9215 |
521 |
12078 |
महाराष्ट्र |
61807 |
67706 |
6283 |
135796 |
मणिपुर |
648 |
250 |
0 |
898 |
मेघालय |
6 |
37 |
1 |
44 |
मिजोरम |
132 |
9 |
0 |
141 |
नागालैंड |
139 |
141 |
0 |
280 |
ओडिशा |
1425 |
3863 |
15 |
5303 |
पुडुचेरी |
226 |
149 |
8 |
383 |
पंजाब |
1309 |
2825 |
101 |
4235 |
राजस्थान |
2966 |
11910 |
356 |
15232 |
सिक्किम |
49 |
29 |
0 |
78 |
तमिलनाडु |
27181 |
34112 |
794 |
62087 |
तेलांगना |
4452 |
4005 |
217 |
8674 |
त्रिपुरा |
454 |
782 |
1 |
1237 |
उत्तराखंड |
853 |
1521 |
28 |
2402 |
उत्तर प्रदेश |
6152 |
11601 |
569 |
18322 |
वेस्ट बंगाल |
5102 |
8687 |
569 |
14358 |
राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले |
8015 |
|
|
8015 |
भारत में कुल मामले |
178014 |
248190 |
14011 |
440215 |
Comments (0)
Facebook Comments (0)